Advertisement
नरेन्द्र मोदी के 10 साल कांग्रेस के 55 साल पर भारी: नायब सैनी

नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों के लिए काम करने वाली सरकार है। सीएम सैनी ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के 55 साल का शासन और मोदी सरकार के 10 सालों के शासन का मूल्यांकन करेंगे तो पाएंगे कि मोदी के 10 साल 55 साल पर भारी है।
नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के हितों की कभी चिंता नहीं की। कांग्रेस का काम सिर्फ भ्रामक स्थिति पैदा करना रह गया है। यूपीए की सरकार में डीएपी और यूरिया को लेकर मारा मारी रहती थी। महंगे दामों पर भी किसानों को यूरिया नहीं मिलती थी। सीएम ने का कि मोदी की सोच है कि किसानों की आय बढ़े और लागत कम आए , इसलिए इन दस सालों में मोदी सरकार ने खाद के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की।
नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार करके किसानों में भ्रम फैलाना चाहती है। कांग्रेस किसानों को एमएसपी बंद करने का भय दिखाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 सालों में किसानों को समृद्ध और मजबूत करने का काम किया है। भावांतर भरपाई, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों का सम्मान किया है। लगातार एमएसपी में बढ़ोतरी और गन्ना के दामों को बढ़ाकर भाजपा ने बता दिया है कि भाजपा ही किसानों की असली हितैषी है, जबकि अन्य विपक्षी पार्टियों ने केवल बरगलाने का ही काम किया है।
सिरसा को डा. अशोक तंवर के लंबे राजनीति अनुभव का लाभ मिलेगा: सुभाष बराला
इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रत्याशी का एक लंबा राजनीतिक अनुभव है। अशोक तंवर ने हमें कांग्रेस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज गांव पंचायत के चुनाव का समय नहीं है बल्कि देश का मुखिया चुनने का समय है। इसीलिए हम आपसे निवेदन करने आए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अशोक तंवर को कमल का फूल निशान देकर भेजा है। आप सब एकजुट होकर अशोक तंवर को लोकसभा में भेजने का काम करें। आप लोगों ने बदलते भारत को देखा है। देश में और बदलाव हो, देश आगे बढ़े इसके लिए जरूरी है कि कमल के फूल पर बटन दबाकर देश को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करें।
रतिया मेरे परिवार का हिस्सा है: डा. अशोक तंवर
सिरसा लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वागत करते हुए कहा कि मैं भाजपा में आया था तो मनोहर लाल जी मुख्यमंत्री थे और नायब सिंह सैनी सांसद थे। जितनी बड़ी सोच भारतीय जनता पार्टी के लोगों की है, जितनी सहयोग की भावना यहां है, वह उन्होंने कहीं नहीं देखी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह से नायब सिंह सैनी को ताकत दी, वह अपने आप में नायाब है। 2009 से रतिया मेरे परिवार का हिस्सा रहा। आपने मुझे सांसद बनाया। संघर्ष करते हुए मैंने अपने धर्म का पालन किया। पूरे हरियाणा के लोगों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लडऩे का काम करेंगे। जिसकी सोच दृढ़ संकल्पित हो उसे फल लगते हैं। पूरे संसदीय क्षेत्र और हरियाणा के लोगों की लड़ाई लडऩे का काम करेंगे। अगले पांच वर्षों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने, ऐसा देश बनाएंगे। निवर्तमान सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी के समुचित विकास के लिए काम किया है। हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी, हर खेत को पानी की व्यवस्था बीजेपी सरकार ने की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रतिया विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा गया तो यहां के लोगों ने भरपूर प्यार दिया। सिरसा लोकसभा से लाखों वोटों से जीत मिली। एक बार फिर मौका मिला है रतिया के लोगों को। वे भाई अशोक तंवर को इससे भी बड़ी जीत दिलाकर भेजें।
भारी मतों से डा. अशोक तंवर को बनाएं विजयी: लक्ष्मण नापा
रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से अशोक तंवर ने सांसद रहते हुए अनेक विकास कार्य किए। आज प्रधानमंत्री के चुनाव का अवसर है। आप सब लोग एकजुट होकर डॉ. अशोक तंवर को विजयी बनाकर भेजें ताकि सिरसा लोकसभा सबसे विकसित क्षेत्र बन सके। फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज देश तरक्की कर रहा है। भारत की विदेश नीति का इतना बड़ा फायदा हमारे देश को मिला है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। देश के आम आदमी को गरीबी रेखा से निकालने का जो फार्मूला मोदी सरकार ने दिया है, उससे देश की आम जनता बहुत आभारी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील जनता से की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


