Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन बैंकिंग को लेकर कसा राहुल गांधी पर तंज

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक लाख करोड़ के एनपीए वाले 27 ऋणचूककर्ताओं को भी चिन्हित किया है और सरकार वसूली को लेकर कार्य कर रही है। मोदी ने कहा कि उनके सत्ता में आने के बाद 50 करोड़ से अधिक रकम का कर्ज नहीं चुकाने वालों की समीक्षा के दौरान यह प्रकाश में आया।
प्रधानमंत्री ने इससे पहले कहा कि बैंक ऐसे ऋण चूककर्ताओं के पीछे पड़े हुए रहते थे लेकिन आज वही लोग पैसे लौटाने के लिए बैंकों के पीछे पड़े हुए हैं क्योंकि जांच एजेंसियों ने उनपर नकेल कस दी है। उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों को लगता था कि उन्होंने नामदार परिवार की मदद से बैंकों से कर्ज लिया इसलिए उनके खाते में हमेशा ‘इनकमिंग’ बना रहेगा, उनको महूसस हो गया कि अब उनके खाते से ‘आउटगोइंग’ शुरू हो गया है।’’
मोदी ने कहा, ‘‘फंसे हुए कर्ज का एक-एक रुपया वसूल होगा और उसका इस्तेमाल गरीबों के विकास में किया जाएगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विशेषाधिकार प्राप्त परिवार’ ने लगातार फोन बैंकिग द्वारा कर्ज देकर अर्थव्यवस्था में अनेक सुराख बना दी है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार अगर इसे सार्वजनिक कर देती तो अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता। राजग सरकार ने सर्तकतापूर्वक देश को इस संकट से निकाला।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक पारित करने जैसे अनेक सुधार के उपाय किए हैं। इस कानून से चूककर्ताओं की परिसंपत्तियां जब्त करना संभव हुआ है, चाहे वे देश में नहीं हों। उन्होंने कहा कि बैंकिंग प्रणाली में पेशेवराना दृष्टिकोण अपनाया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


