Narayan Seva presented quince to Acharya Vardhaman Sagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आचार्य वर्धमान सागर को नारायण सेवा ने किया श्रीफल भेंट

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2023 12:52 PM (IST)
आचार्य वर्धमान सागर को नारायण सेवा ने किया श्रीफल भेंट
उदयपुर। उदयपुर प्रवास पर पधारे दिगम्बर जैन वात्सल्य प्रतिमूर्ति आचार्य श्री वर्धमान सागर को केशव नगर में नारायण सेवा संस्थान की ओर से श्रीफल और अनुनय पत्र भेंट किया गया। संस्थान के मीडिया एवं जनसम्पर्क अधिकारी विष्णु शर्मा हितैषी और भगवान प्रसाद गौड़ ने महाराजश्री को संस्थान की सेवाओं की जानकारी दी और दिव्यांगों एवं उनके परिज‌नों को आशीर्वाद देने के लिए आग्रह किया। आचार्य वर्धमान सागर ने कहा संस्थान को मानव सेवा के लिए देश- दुनिया में जाना जाता है। इस दौरान कुंतीलाल जैन, अनिल जैन, फतेहलाल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement