Nandotsav at Govind Devjee temple jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोविंददेवजी मंदिर में आज से नंदाेत्सव तक मनेगा उत्सव

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अगस्त 2017 09:16 AM (IST)
गोविंददेवजी मंदिर में आज से नंदाेत्सव तक मनेगा उत्सव
जयपुर। अराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में गुरुवार 3 अगस्त से 16 अगस्त तक कई अनुष्ठान-आयोजन किए जाएंगे। मंदिर में 16 अगस्त को नंदोत्सव तक उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में गुरुवार को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। इसके तहत राजभोग झांकी के बाद पवित्रा पूजन किया जाएगा। श्रावण शुक्ला द्वादशी शुक्रवार को पवित्रा रोपनोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर धूप झांकी के दौरान पवित्रा समर्पण की जाएगी। ठाकुर गोविंददेवजी के प्रागट्यकर्ता रूप गोस्वामी पाद का तिरोभाव महोत्सव के तहत शाम 7:30 बजे हरनाम संकीर्तन होगा। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि 7 अगस्त को राखी के दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा। 7 अगस्त को मंदिर में ठाकुरजी के ग्रहण काल विशेष दर्शन रात 10:45 बजे से 8 अगस्त मध्यरात्रि 12:48 बजे तक होंगे। मंदिर में मनाए जा रहे जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत भक्ति संगीत नृत्य समारोह का शुभारंभ 8 अगस्त से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement