Advertisement
णमोकार महामंत्र अनुष्ठानः 10 सितंबर को होगा मंडल विधान के माध्यम से भव्य समापन

जैन समाज के लिए णमोकार महामंत्र का विशेष महत्व है। प्रत्येक जैन सुबह उठते ही नौ बार णमोकार एवं रात को सोते वक्त भी 9 बार णमोकार महामंत्र का जाप करता है। णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के लिए विशेष महामंडल विधान हेतु जागृति वंश के कार्यकर्ता सभी पुरुष मंडल एवं महिला मंडलों से संपर्क कर बैठने का निवेदन कर रहे हैं। प्रत्येक परिवार को विधान हेतु एक मंडल दिया जाएगा। उस मंडल पर परिवार द्वारा ही श्रीफल अर्पित होंगे।
65 दिन तक चले णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के समापन को लेकर सभी जैन श्रावकों में उत्साह का माहौल है। 10 सितंबर को विधिवत रूप से अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। 10 सितंबर को णमोकार महामंडल विधान के पश्चात संपूर्ण विश्व की शांति के लिए महायज्ञ भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


