Advertisement
नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का नामकरण पूरी तरह सही, उन्होंने बिहार में सुशासन की नींव रखी : नित्यानंद राय

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के नाम पर पुल का नामकरण होना पूरी तरह उचित है। उन्होंने इसके पीछे निर्माण योजना से जुड़े तथ्यों का भी हवाला दिया। नित्यानंद राय ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सेतु के निर्माण की परिकल्पना नीतीश कुमार ने ही की थी। इस योजना की सोच एनडीए सरकार के कार्यकाल में बनी और बाद में नीतीश कुमार की सरकार में इसका निर्माण कराया गया।
उन्होंने कहा कि जब इस पुल की योजना बनाने से लेकर उसके निर्माण तक में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, तो उनके नाम पर इसका नामकरण करना स्वाभाविक और उचित है। नीतीश सेतु बिहार की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ राज्य के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


