N korea warns for attack, US starts deploying drome system Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उ. कोरिया ने दी हमले की चेतावनी, US ने शुरू की हमलावर ड्रोन की तैनाती

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 5:29 PM (IST)
उ. कोरिया ने दी हमले की चेतावनी, US ने शुरू की हमलावर ड्रोन की तैनाती
अमेरिका ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए दक्षिण कोरिया में हमलावर ड्रोन प्रणाली तैनात कर दी है। वहां के रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगले वर्ष तक हमलावर ड्रोन प्रणाली को तैनात कर दिए जाने की खबर दक्षिण कोरिया के लिए नई नहीं है लेकिन इसकी घोषणा प्योंगयांग द्वारा हाल में चार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किए जाने के एक सप्ताह के बाद की गई है। पेंटागन के प्रवक्ता नौसेना कैप्टन जेफ डेविस ने सोमवार को कहा, ‘दक्षिण कोरियाई सशस्त्र बलों और अमेरिकी वायु सेना के बीच समन्वय के बाद अमेरिकी सेना ने दक्षिण कोरिया के कुनसान वायुसेना के अड्डे पर एक ग्रे ईगल मानवरहित एरियल सिस्टम कंपनी को स्थायी रूप से तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।’ एमक्यू-1सी ग्रे ईगल, स्टिंगर और हेलफायर मिसाइलों के साथ-साथ अन्य हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है। ड्रोन के रखरखाव के लिए 128 सैनिकों की एक कंपनी की जरूरत होती है और प्रत्येक कंपनी में आमतौर पर 12 ग्रे ईगल होते हैं।

[ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement