N korea warns for attack, US starts deploying drome system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उ. कोरिया ने दी हमले की चेतावनी, US ने शुरू की हमलावर ड्रोन की तैनाती

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 5:28 PM (IST)
उ. कोरिया ने दी हमले की चेतावनी, US ने शुरू की हमलावर ड्रोन की तैनाती
सियोल/वाशिंगटन। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए धमकी दी है कि अगर इसे नहीं रोका गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इस स्थिति में वह हमला कर सकता है। यह जानकारी उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनएस के बयान में दी गई है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। दूसरी ओर अमेरिकी सेना ने सुरक्षा को मजबूती देने के लिए दक्षिण कोरिया में एक हमलावर ड्रोन प्रणाली और इसकी देखरेख के लिए जवानों को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि अमेरिका व दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है जो 24 मार्च तक चलेगा। उत्तर कोरिया ने एक बयान में कहा है कि यदि अमेरिका और दक्षिण कोरिया उसकी संप्रभुता में दखल देते हैं तो वह भूमि, हवा, समुद्र तथा जल के भीतर से बेहद सटीक हमले करेगा, जिसके गंभीर परिणाम होंगे। उत्तर कोरिया ने दोनों देशों को यह भी चेताया है कि अमेरिका के परमाणु सक्षम वाहक व अन्य सामरिक हथियार कोरियाई सेना की जद में हैं।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement