My battle is to protect democracy: Chandrababu Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरी लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है : चंद्रबाबू

khaskhabar.com: रविवार, 14 अप्रैल 2019 8:39 PM (IST)
मेरी लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है : चंद्रबाबू
भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नायडू ने उनके उद्धरण पेश किए, "वोट की धार किसी चाकू से अधिक तेज होती है और यदि इसका सही इस्तेमाल किया जाए, मतदाता राजा होगा और यदि इसे बेच दिया जाए तो वह एक गुलाम बना रहेगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना चुनाव के दौरान 25 लाख वोटों को डिलीट करने के लिए प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग किया गया और जब निर्वाचन अधिकारियों से इस बारे में बताया गया तो उन्होंने महज 'सॉरी' बोल दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम के रखरखाव ठेके के कर्मचारी करते हैं, ऐसे में क्या निर्वाचन आयोग उनके द्वारा की जाने वाली गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेगा।
नायडू ने यह आरोप भी लगाया कि माइक्रो कंट्रोलर और चिप्स को मैनेज कर के ईवीएम के साथ छेड़छाड़ किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यहां तक कि जर्मनी जैसे विकसित देश भी मतपत्र का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए।
--आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement