My battle is to protect democracy: Chandrababu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरी लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है : चंद्रबाबू

khaskhabar.com: रविवार, 14 अप्रैल 2019 8:39 PM (IST)
मेरी लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है : चंद्रबाबू
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि ईवीएम के स्थान पर मतपत्र लाने की उनकी लड़ाई भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए है। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष नायडू ने दावा किया कि 191 में से मात्र 18 देश मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ किया जा सकता है और इसलिए विकसित देश भी ईवीएम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
नायडू कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी पार्टियों द्वारा आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे। बैठक का विषय था 'सेव डेमोक्रेसी - ट्रांस्पेरेंसी इन इलेक्शन प्रॉसेस एंड प्रोटेक्शन ऑफ वोटर्स राइट्स'।
चुनाव कराने में पादर्शिता की मांग करते हुए बैठक में तय किया गया कि वीवीपैट पर्चियों की गिनती के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक समीक्षा याचिका दायर की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement