Advertisement
कोटा संभाग में सरसों 15 मार्च और चना की 25 मार्च से होगी खरीद: सहकारिता मंत्री

सहकारिता मंत्री ने बताया कि किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिये उनके समीप की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किये गये हैं। जिसमें सरसों के 246 तथा चना के 209 खरीद केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर खरीद केन्द्रों में वृद्धि भी की जायेगी। सरसों एवं चने की उत्पादकता को देखते हुए श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़, टोंक एवं नागौर जिलों में सर्वाधिक खरीद केन्द्र खोले गये हैं।
गेहूं की खरीद 1 अप्रेल से
आंजना ने बताया कि राज्य में 1 अप्रेल से गेहूं खरीद भी प्रारम्भ की जा रही है। इसके लिये 217 खरीद केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें से राजफैड द्वारा 60 केन्द्रों पर खरीद की जायेगी। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से कोटा संभाग में गेहूं की खरीद शुरू होगी। किसानों से 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जायेगी।
90 दिनों तक होगी खरीद
सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की मांग एवं उनकी उपज को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार से शीघ्र ही चना एवं सरसों खरीद के लिए अनुमति मांगी थी। केन्द्र सरकार ने राजफैड को 15 मार्च से कोटा संभाग में सरसों एवं चना की 25 मार्च से 90 दिनों के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद करने की अनुमति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य संभागों में 1 अप्रेल से 90 दिनों के लिए सरसों एवं चना की खरीद होगी।
राजफैड के प्रबंध निदेशक ज्ञानाराम ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला स्तर पर उप रजिस्ट्रार कार्यालय एवं राज्य स्तर पर राजफैड में कण्ट्रोल रूम बनाया गया है। किसान टोल फ्री नम्बर 18001806001 या 181 पर कॉल करके खरीद से संबंधित समस्याओं का समाधान ले सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


