तीन तलाक को लेकर आज लखनऊ में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक
khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 08:09 AM (IST)
लखनऊ। तीन तलाक का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। मुस्लिम महिलाएं भी तीन तलाक के खिलाफ अब खुलकर सामने आ रही हैं। इस बीच लखनऊ में आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक होने जा रही है। इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ज्ञातव्य है कि तीन तलाक का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में हैं।
ज्ञातव्य है कि 11 मई से संवैधानिक पीठ में तीन तलाक पर रोजाना सुनवाई होनी है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा था कि वे डेढ माह में तीन तलाक के मुद्दे को सुलझा लेंगे। हांलांकि तीन तलाक का मुद्दा काफी पुराना है लेकिन पिछले कुछ समय से इसे लेकर बहस तेज हो गई है।
पहले मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के विरोध में सामने नहीं आती थी लेकिन अब मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं और पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से तीन तलाक को बैन करने की मांग कर रही हैं। यूपी के गोंडा निवासी सदफ भी तीन तलाक की शिकार हैं। सदफ के परिजन उसके ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए तो उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।