तीन तलाक को लेकर आज लखनऊ में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक
khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 08:10 AM (IST)
सदफ अपने आठ माह के मासूम बच्चे को लेकर माइके में रह रही है। सदफ ने पीएम
मोदी और सीएम योगी से इस मामले में इंसाफ की मांग की है। हांलांकि सदफ खान
की शिकायत पर आरोपी पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।
ऐसे
ही कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें तीन तलाक पीडित महिलाएं इंसाफ की मांग
कर रही हैं। तीन तलाक का शिकार हुईं कई महिलाओं ने पिछले दिनों यूपी के
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी। जिस पर योगी ने भी
उनको पूरी मदद का भरोसा दिया था।