Advertisement
दो बहनों की हत्या कर शव जलाने मामले का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि आरोपी अंकित मृतका शीलू पुत्री गजेंद्र सिंह से प्रेम करता था। शीलू के प्रेम में पागल प्रेमी डेढ़ साल पहले दुबई से नौकरी छोड़कर वापस अपने गांव आ गया था। वह हमेशा शीलू से शादी करने के लिए दबाव बनाता था। लेकिन लड़की शादी से हमेशा इनकार करती थी। इसी रंजिश को लेकर प्रेमी युवक ने वारदात को अंजाम दिया।
एसएसपी ने बताया कि घटना वाले दिन शीलू ने ही अंकित को फोन कर घर पर बुलाया था। बातीचीत के दौरान शीलू के शादी करने से इंकार करने पर अंकित गुस्सा गया और शीलू की क्लच वायर से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शीलू की हत्या का खुलासा हो जाने के डर से उसने शिवानी की भी क्लच वायर से गला दबाकर हत्या कर दी।
प्रेमी ने पहले टीवी देख रही शिवानी को पेट्रोल डालकर जलाया, फिर शीलू को जलाकर फरार हो गया।
एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी बीटेक इंजीनियर है। अंकित विदेश में नौकरी भी कर चुका है। वहीं सरकारी नौकरी तलाश में आरोपी काफी दिनों से प्रयास कर रहा था। शीलू के मोबाइल कॉल डिटेल से मिली जानकारी से पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची।
बीबीनगर के गांव बांहपुर निवासी गजेंद्र सिंह के पुत्र राहुल की आगामी 18 फरवरी को शादी होनी है। गुरुवार सुबह गजेंद्र सिंह अपने परिजनों के साथ शादी के कार्ड एवं अन्य खरीदारी के लिए दिल्ली गए थे। घर पर उनकी पुत्री शीलू (23 वर्ष) और हापुड़ के गांव दरियापुर निवासी उनके साले की पुत्री शिवानी (24 वर्ष) रह गई थीं। शाम को दोनों लड़कियों के शव जली हालत में घर के अंदर से बरामद हुए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बुलंदशहर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


