murder in Muzaffarnagar, up,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौसी-भांजे की गला रेतकर हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 20 दिसम्बर 2017 6:54 PM (IST)
मौसी-भांजे की गला रेतकर हत्या
मुजफ्फरनगर। जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मौसी और उसके मासूम भांजे की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों के शव बुधवार सुबह बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, चरथावल थाना क्षेत्र के लुहारी गांव निवासी मोहर सिंह की बेटी प्राची (19) व अपनी बड़ी बहन के बेटे नवदीप (8) के साथ मंगलवार शाम को खेत में गई थी, लेकिन लौटी नहीं। रातभर परिजन दोनों को तलाशते रहे और पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद देर रात में पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। परिजनों ने बुधवार सुबह दोनों की खोजबीन की थी, तभी पूर्व प्रधान तेजवीर के खेत में दोनों के गला कटे शव मिले। सूचना मिलने पर एसपी (सिटी) ओमबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शवों को उठाने नहीं दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement