भूमि विवाद में ले ली जान, मां- बेटे को किया गिरफ्तार
khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 09:01 AM (IST)
जोधपुर। देचू के गोदेलाई चामू में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मां और बेटा को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि बगतावर नगर गोदेलाई चामू निवासी चुनाराम पुत्र लच्छाराम ने 23 नवम्बर रात को उसके भाई धर्माराम जाट की हत्या का मामला दर्ज कराया था। 6 जनों के नामजद सहित तीन-चार अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला देचू थाने में दर्ज कराया था। जिसमें दो महिला आरोपी शामिल थीं। पुलिस ने जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर युवक की हत्या के दर्ज मामले में गोदेलाई चामू निवासी अनोपी पत्नी दुर्गाराम, मोहनराम पुत्र दुर्गाराम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मां-बेटे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां महिला आरोपी अनोपी देवी को जेल भेजने का आदेश दिया। दूसरे आरोपी मोहनराम को दो दिन का पुलिस रिमाण्ड पर रखने का आदेश दिया।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय