khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 11:05 AM (IST)
झुंझुनूं। कहते हैं प्यार एक अहसास है और प्यार का मतलब सिर्फ पाना नहीं होता। ये ही प्यार अगर जुनून बन जाए तो कई जिन्दगियां भी तबाह कर देता है। झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के बनगोठडी गांव में सरकारी बालिका स्कूल के पास 16 नवंबर को मिले शव की गुत्थी को पिलानी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया है। पूरा मामला एक ही लडक़ी से प्रेम प्रसंग का है। प्यार की बाजी हारते देख हत्यारे आशिक ने अपने हाथ खून से रंग लिए। पिलानी पुलिस ने बनगोठडी में मिले शव की गुत्थी को झुलसा लिया। वारदात के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र गुप्ता की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया तथा हर पहलू पर बारीकी से नजर रखना शुरू किया तो 24 घंटे के अंतर ही पुलिस ने पूरी वारदात की खुत्थी को झुलसा लिया। पुलिस अधीक्षक की निगरानी में बनी टीम का नेतृत्व चिड़ावा डिप्टी विरेंद्र जाखड़ ने किया। तथा टीम के पिलानी सीआई बजरंगलाल, एसएम दलीप पूनियां तथा एलसी सुमरे सिंह, कांस्टेबल सुरेश कुमार, बीट इंजार्च प्रवीण कुमार ने जांच शुरू की तो पता चला कि बनगोठडी की सरकारी बालिका स्कूल के पास मृत मिला विकास उर्फ छोटेलाल तथा दिनेश उर्फ भग सिंह जाति नायक उम्र 21 साल निवासी बनगोठडी खुर्द एक ही लडक़ी से प्यार कर बैठे थे। दिनेश को विकास का उसी लडक़ी से प्यार करना पसंद नहीं था और दिनेश ने विकास को लडक़ी से दूर हो जाने की धमकी भी दी। दिनेश के मना करने के बाद भी विकास लडक़ी से नजदीकियां बढ़ाता रहा। विकास और दिनेश का आमना-सामना हो गया। दोनों उसी लडक़ी से मिलने के लिए गए थे तभी कहासुनी हुई और फिर दिनेश ने विकास की हत्या कर दी। दिनेश और उस लडक़ी पहले से प्रेमप्रसंग चल रहा था तथा विकास अब दिनेश के बीच में आने लगा ये बात उसको नागवार गुजरी। पुलिस ने विकास की हत्या के मामले में दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहरयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर