murder convict out on parole, fires to extort money-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेरोल पर आया,पैसों के लिए गोली चला दी

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 10:37 PM (IST)
पेरोल पर आया,पैसों के लिए गोली चला दी
नई दिल्ली। दिल्ली के खयाला इलाके में रविवार देर शाम एक व्यक्ति को गोली मार दी गई जो उसकी जांघ में लगी। घायल का नाम अमित है जिससे आरोपी रंजीत ने 2000 रूपये मांगे थे जो नहीं देने पर रंजीत ने फायर कर दिया। रंजीत पैरोल पर बाहर आया हुआ था। गोली चलाने के बाद रंजीत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि वह राजौरी गार्डन इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल गया था। हाल में उसके पिता की हाल की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसे पैरोल मिल गई थी लेकिन उसने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। वह पहले ख्याला इलाके में रहता था लेकिन उसके परिजन अब सोनिया विहार में रहते है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement