सोनीपत। जिले गांव बैयापुर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई। युवक के सिर पर र्इंट के व शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार के निशान मिले है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनीपत के गांव बैयापुर निवासी प्रेम सिंह ने बताया है कि ऋषिपाल शाम को घर से गया था। जिसके बाद सुबह पता चला कि ऋषिपाल का शव हसनपुर के पास एक कमरे में पड़ा हुआ है। जब मौके पर जाकर देखा तो उसके सिर में ईट मारकर व तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। वही हमें किसी पर शक भी नहीं है।