Munsipl notice stipulate the color had faded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंसिपल के नोटिस से बंधेज का रंग पड़ा फीका

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 3:48 PM (IST)
मुंसिपल के नोटिस से बंधेज का रंग पड़ा फीका
जोधपुर । शहर के अंदरुनी क्षेत्र में बंधेज की छपाई का रंग इन दिनों फीका पड़ गया है । असल में जोधपुर नगर निगम ने शहर में चलने वाले कारखानों को नोटिस दे दिया और घरों में चलने वाले बंधेज की छपाई को बंद करने का फरमान जारी कर दिया । लेकिन छींपा समाज के लोगों ने इसका विरोध जताकर कहा है, कि ये काम उनका पुश्तैनी है, और कम से कम 7 से 8 हजार लोग इस उद्योग से जुड़े है । ऐसे में निगम ने गलत सूचना के आधार पर नोटिस थमा दिया । इस उद्योग से जुड़े लोगों ने जोधपुर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निगम की कार्यवाही को रोकने का अनुरोध किया है । ज्ञापन में लिखा गया है कि बंधेज में किसी तरह का रसायन उपयोग में नहीं आता है और ये पारम्परिक रंगों की छपाई का लघु उद्योग है । खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement