Municipal Corporations special event in Shravan month-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम का श्रावण मास में विशिष्ट आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 10:00 PM (IST)
नगर निगम का श्रावण मास में विशिष्ट आयोजन
-वार्ड 6 और 19 के हनुमान मंदिर एवं मुंदरी वाले बालाजी मंदिर में हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक भीलवाड़ा । नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर 70 वार्डों के 70 मंदिरों में 70 अभिषेक कार्यक्रम के पंद्रहवें दिन दो वार्डों में महापौर राकेश पाठक के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड 6 के अंतर्गत कालका चोराहा स्थित हनुमान मंदिर में पार्षद राम सिंह शक्तावत की उपस्थिति में और वार्ड 19 में आजाद नगर स्थित मुंदरी वाले बालाजी मंदिर में पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया की उपस्थिति में सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन हुआ। पंडित योगेन्द्र शर्मा एवं सहयोगी पंडितों ने अभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक ओम साईं राम, पार्षद अनिल सिंह जादौन, अशोक शर्मा, शंभू वैष्णव, गोपाल त्रिवेदी, विमल जैन, राजेंद्र सुवालका, नरेंद्र सिंह शक्तावत, गोपाल त्रिवेदी, बजरंग वैष्णव, कृष्णा देवी, कैलाश कुमावत, इंद्र सिंह शक्तावत, लक्ष्मण सिंह शक्तावत, कमलेश कंवर, गोविंद कंवर, युधिष्ठिर सिंह शक्तावत, उदय लाल वैष्णव, राजेंद्र सुवालका, पुजारी भगतराम, कल्पेश चौधरी, भगवती लाल गुर्जर, पुरषोत्तम सिंधी, रमेश चंद्र गर्ग, विष्णु सेन, अजय नौलखा एवं अनेक वार्डवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement