Municipal Corporation removed temporary encroachment in the Hawamahal Zone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम जयपुर ने हवामहल जोन पूर्व में अस्थाई अतिक्रमण हटाए

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जनवरी 2018 6:25 PM (IST)
नगर निगम जयपुर ने हवामहल जोन पूर्व में अस्थाई अतिक्रमण हटाए
जयपुर। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी के निर्देश पर नगर निगम जयपुर द्वारा हवामहल जोन पूर्व में सांगानेरी गेट सब्जी मण्डी (संजय बाजार) से घाटगेट तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। हवामहल जोन पूर्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए दुकान के बाहर डस्टबिन नहीं रखने एवं दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से कैरिंग चार्ज भी वसूला गया। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत साफ सफाई रखने के लिए व्यापारियों से अपील की गई। कार्यवाही के दौरान हवामहल जोन पूर्व के उपायुक्त अशोक सांखला, उपायुक्त सतर्कता बाघ सिंह, राजस्व अधिकारी दीपिका गजराज व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement