Municipal Corporation had seized illegally built complex in ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम ने सीज किया अवैध रूप से बना कॉम्प्लेक्स

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 1:59 PM (IST)
नगर निगम ने सीज किया अवैध रूप से बना कॉम्प्लेक्स
अजमेर। यहां केसरगंज में 25 दुकानों के कॉम्प्लेक्स को बुधवार सुबह सीज करने की कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ सुबह होते ही केसरगंज पहुंचे। केसरगंज में अवैध रूप से बने 25 दुकान के कॉम्प्लेक्स सहित घर को सीज कर दिया गया। निगम ने दुकानें खुलने से पहले ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम आयुक्त गजेंद्र सिंह ने बताया कि केसरगंज पुलिस चौकी के पास अवैध रूप से निर्मित काम्प्लेक्स को नोटिस दे दिया गया था, उसके बावजूद उन्होंने इस कॉम्प्लेक्स को बनाया। इसे बुधवार को 90 दिन के लिए सीज किया गया है। यह कॉम्प्लेक्स गोविन्द अग्रवाल का है। यहां सीज करने का नोटिस भी लगाया गया है। जिसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement