Advertisement
सड़क दुर्घटना रोकने के लिये नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस साथ काम करेंगे

चित्रों के माध्यम से करेंगे अपील
आमजन में यातायात नियमों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिये जो होर्डिग्स लगाये जायेगे उनमें ग्राफिक्स का उपयोग ज्यादा होगा ताकि वे ज्यादा प्रभाव पैदा कर सके। ऐसे प्रमुख चौराहे जहा पर सड़क दुर्घटना का खतरा रहता है वहा पर यह होर्डिग्स लगाये जायेंगे।
महापौर लाटा ने बैठक में कहा कि नगर निगम जयपुर 300 हाईमास्क लाईट लगवा रहा है। ऐसे चौराहे जहा पर अंधेरा रहता है उनको चिन्हित कर यातायात पुलिस निगम को सूची उपलब्ध करवा दे। उन सभी स्थानों पर हाईमास्क लाईटें लगवा दी जायेगी ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को आसानी से ट्रैस किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
ई-पार्किग एप से मिलेगी जाम से राहत
डीसीपी ट्रैफिक पुलिस राहुल प्रकाश ने बैठक में बताया कि ई-पार्किग एप के माध्यम से आये दिन लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। इस एप के माध्यम से कार चालक को यह पता रहेगा कि कौनसे स्थान पर कितनी पार्किग खाली है। उन्होंने बताया कि इसको लागू किये जाने पर विचार किया जा रहा है।
इस दौरान कुछ प्रमुख स्थानों पर पैदल पार पथ (फुटओवर ब्रिज) बनाने पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि कई स्थानों पर पैदल पार पथ मौजूद नहीं है जबकि उन सड़कों पर तेज गति से वाहनों की आवाजाही होती है।
इसके साथ ही जेसीटीएल के बस स्टेण्डों पर बैरिकेट लगाकर बस के रूकने का स्थान निर्धारित करने, शहर की पार्किग व्यवस्था को मजबूत करने के बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त अरूण गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूण माचा, उपायुक्त सतर्कता राजीव दत्ता, चैयरमेन भगवत सिंह देवल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


