Advertisement
मुंबई : रील बनाते समय खाई में गिरी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अन्वी कामदार, मौत

हादसे की सूचना मिलते ही वन्य जीव संरक्षण समिति और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वे कुछ ही मिनटों में अन्वी तक पहुंच गए। बुरी तरह से जख्मी अन्वी की सांसें चल रही थीं।
इसके बाद उन्हें तत्काल रस्सी की मदद से ऊपर ले जाया गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अन्वी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और रील पोस्ट करती रहती थीं। उनके फेसबुक और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स भी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


