Mumbai: Fire breaks out in multi-storey building in Kandivali, 8 injured, 3 admitted in ICU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई : कांदिवली की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 8 घायल, तीन आईसीयू में भर्ती

khaskhabar.com: रविवार, 26 अक्टूबर 2025 2:04 PM (IST)
मुंबई : कांदिवली की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 8 घायल, तीन आईसीयू में भर्ती
मुंबई। मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में रविवार सुबह एक ऊंची इमारत में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। हादसा शंकर लेन स्थित 'अग्रवाल रेजिडेंसी' में हुआ, जिसमें 8 लोग घायल हो गए। घायलों को फौरन नजदीकी टुंगा हॉस्पिटल, मालाड (पश्चिम) में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। आग की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सिर्फ 20 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग ग्राउंड प्लस 16 मंजिला इस ऊंची रिहायशी इमारत की दूसरी मंजिल के रूम नंबर 205 में लगी थी। आग इलेक्ट्रिक वायरिंग, इंस्टॉलेशन और लकड़ी के फर्नीचर तक सीमित थी, लेकिन धुआं तेजी से फैल गया जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए 8 लोगों को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित निकाला। बचाए गए लोगों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे (एक लड़की और दो लड़के) शामिल हैं। घायलों की पहचान चिंतन अभय कोठारी (45), ख्याति चिंतन कोठारी (42), ज्योति अभय कोठारी (66), पार्थ कोठारी (39), ऋद्धि पार्थ कोठारी (36), आयरा पार्थ कोठारी (6), प्रांज पार्थ कोठारी (3) और महावीर चिंतन कोठारी (7) के रूप में हुई है। इनमें से चिंतन अभय कोठारी, ख्याति चिंतन कोठारी और ज्योति अभय कोठारी को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।
बीएमसी के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद पूरे इलाके में कुछ देर तक धुआं फैल गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और दमकल विभाग ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement