Mumbai Engineer Released From Pak Jail, Will Return Home Today Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

6 साल बाद अंसारी की वतन वापसी, पाक ने भारतीय अफसरों को सौंपा

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 दिसम्बर 2018 10:57 PM (IST)
6 साल बाद अंसारी की वतन वापसी, पाक ने भारतीय अफसरों को सौंपा
पाकिस्तान ने पेशे से इंजीनियर अंसारी पर भारतीय जासूस होने और देश में अवैध तरीके से प्रवेश करने सहित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। नवंबर 2012 से जब अंसारी रोजगार के सिलसिले में देश छोड़ काबुल के लिए रवाना हुए और फिर उनके लापता होने की खबर आई, उनके परिवार के लिए यह कठिन परीक्षा का समय रहा। 12 नवंबर 2012 को अंसारी ने पाकिस्तान के पेशावर जाने के लिए जलालाबाद में अफगानिस्तान सीमा पार की, जहां पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में, एक सैन्य अदालत ने उन्हें तीन साल के लिए जेल भेज दिया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement