Mumbai Engineer Released From Pak Jail, Will Return Home Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

6 साल बाद अंसारी की वतन वापसी, पाक ने भारतीय अफसरों को सौंपा

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 दिसम्बर 2018 10:57 PM (IST)
6 साल बाद अंसारी की वतन वापसी, पाक ने भारतीय अफसरों को सौंपा
मुंबई। पाकिस्तान की जेल में करीब छह साल बिता चुके मुंबई के एक शख्स को रिहा कर दिया गया है और वह मंगलवार को अपने घर लौटेगा। पाकिस्तान-इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस अंड डेमोक्रेसी (पीआईपीएफपीडी) के महासचिव जतिन देसाई ने बताया, "हां, यह एक बहुत अच्छी खबर है। हामिद नेहाल अंसारी को जेल से रिहा कर दिया गया है और आज उसे वाघा बार्डर पर भारत के हवाले कर दिया गया।" पाकिस्तान में रावी नदी से पार कराने के बाद उन्हें एक जेल वैन के जरिए वाघा-अटारी सीमा पर लाया गया है। मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक्टिविस्ट व पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े, जिन्होंने पिछले कुछ सालों से अंसारी के परिवार की सहायता की है, उन्होंने कहा कि वे औपचारिकताएं पूरी करने और उसकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement