Multi-crore embezzlement against the forest personnel had paved Front-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करोड़ों रुपए के गबन के खिलाफ वन कर्मियों ने लगाया पक्का मोर्चा

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 10:08 PM (IST)
करोड़ों रुपए के गबन के खिलाफ वन कर्मियों ने लगाया पक्का मोर्चा
मानसा। वन विभाग मानसा में अफसरशाही द्वारा जाली मस्टरोल और बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के किये गबन खिलाफ डीसी मानसा की ओर से कोई कार्यवाही नहीं करने पर नाराज वन कर्मियों तथा मजदूरों ने जिला कचहरी मानसा में डीसी खिलाफ पक्का मोर्चा लगाते मजदूरों ने नारेबाजी करते मांग की कि गबन करन वाले अधिकारियों खिलाफ कार्यवाही की जाए। बकाया वेतन जारी हो, काम से निकाले वर्करों को दोबारा काम पर रखा जाये और सिनोयिरटी सूची संशोधन कर बनाई जाए। इस मौके संबोधन करते सीटू के राज्य सचिव एडवोकेट कुलविन्दर उड्डत, वन विभाग फील्ड वर्कर यूनियन (सीटू) के जिला अध्यक्ष प्रधान घोका दास रल्ला तथा जिला चेयरमैन काला खान भंमे ने कहा कि डीसी मानसा को पिछले 6 माह में कई बार लिखित और बात चीत कर वन विभाग में हुए गबन के बारे बताया गया है तथा जरुरी सबूत भी दिए गए थे, मगर डीसी लगातार वन विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के बारे में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे तथा उनका बचाव करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि जिन वर्करों ने काम किया वह अपनी, वेतन लेने के लिए दिन-रात वन दफ्तर में चक्कर लगा रहे है, तथा वन अधिकारी उनके वेतन जाली मस्टरोल के द्वारा हजम कर गए। उन्होंने कहा कि जब तक डीसी मानसा उक्त भ्रष्ट अधिकारियों खिलाफ कार्यवाही नहीं करते और वर्करों की मांगों को नहीं मानते तब तक वन कर्मी दिनरात जिला कचहरियों में धरना जारी रखेंगे और संघर्ष को तीखा करेंगे। इस मौके निर्मल सिंह बप्पियाना, सोनी खान झुनीर, जंटा कुसला, जस्सा सिंह, बाबू चक्क फार्म, जगतार सिंह, रौशनी खान, बलदेव सिंह, राजा सिंह, सुलखण सिंह, मक्खण सिंह, बीरबल बोहा, महिंद्र खीवा व विचित्र रला आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement