Mulayam Singh Yadav meets rape accused aide Gayatri Prajapati in jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल में बंद गायत्री से मिले मुलायम,बोले- उनके साथ आतंकी जैसा व्यवहार क्यों!

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 4:47 PM (IST)
जेल में बंद गायत्री से मिले मुलायम,बोले- उनके साथ आतंकी जैसा व्यवहार क्यों!
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे और रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति के समर्थन में खड़े हो गए हैं। मुलायम ने मंगलवार को रेप के आरोप में सजा काट रहे गायत्री प्रजापति से जेल में मुलाकात की। गायत्री से मुलाकात के बाद मुलायम ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्हें गलत आरोपों में जेल में बंद रखा गया है। साथ ही मुलायम ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ खबर लिखने को लेकर मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली। मुलायम ने कहा कि प्रजापति के बारे में ऐसे खबर लिखी जाती है जैसे वह कोई आतंकवादी हो। मुलायम ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बदले की भावना से दबाने का काम कर रही है और प्रजापति जैसे निर्दोष आदमी को जेल में डाल दिया है। महिला प्रजापति के घर नहीं गई, तो कैसे बलात्कार हो गया। मुलायम ने कहा, बता दो गायत्री ने क्या किया, सब फर्जी मुकदमा कर के अत्याचार कर रहे हैं, आतंकी जैसा व्यवहार करेंगे डीएम। कई पत्रकार गलत लिख रहे हैं। जब हम जेल में थे तो कई पत्रकार सही लिखते थे और जाने अब पत्रकार क्या सब लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला के मामले में दो मुकदमे लिखे हुए हैं। मुलायम ने पत्रकारों से अपील कर कहा, आपकी कलम में ताकत है,आप सही लिखें। उल्लेखनीय है कि विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति कथित रूप से दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में लखनऊ की जेल में बद है। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रजापति को पाक्सो अदालत से मिली जमानत पर रोक लगा दी थी। इस मामले में अब अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। इससे पहले उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा कि गायत्री प्रजापति के मामले में उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो लागू होता है या नहीं, इसका जवाब दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement