mulayam singh said good initiative Surgical Strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुलायम सिंह ने केंद्र सरकार की मुहिम को सराहा- सर्जिकल स्ट्राइक अच्छी पहल

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 5:23 PM (IST)
मुलायम सिंह ने केंद्र सरकार की मुहिम को सराहा- सर्जिकल स्ट्राइक अच्छी पहल
समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पाक मुद्दे पर केंद्र सरकार के स्टैंड की सराहना की है और उन्होंने कहा कि वे उनके साथ हैं। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र वर्मा का भी कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक अच्छी पहल है। सरकार को इस तरह के कदम बहुत पहले ही उठाने चाहिये थे, हम सब उनके साथ हैं। आरएलडी जेडीयू गठबंधन पर कहा कि अजीत सिंह अब विश्वसनीय नहीं रहे और जेडीयू का यूपी में वजूद नहीं, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक पंचायत पर कहा कि केंद्र को अल्पसंख्यकों को उचित नुमाइंदगी देनी चाहिये, हमारी पार्टी और सरकार पहले से ही अल्पसंख्यकों के लिये बहुत काम कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement