Mulayam says, decision be stayed for 7 days, women be given exemption upto 5 lacs deposit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोट बंदी 7 दिन रुके,महिलाओं को मिले 5लाख की छूट:मुलायम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 09:18 AM (IST)
नोट बंदी 7 दिन रुके,महिलाओं को मिले 5लाख की छूट:मुलायम
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 500 और 1000 के नोट बंद करने पर मोदी सरकार को घेरा है। मुलायम सिंह ने कहा कि हम कालेधन के खिलाफ हैं और हम भी चाहते है कि चुनाव में कालाधन ना लगे। आजादी के बाद सपा ने कालेधन के खिलाफ सबसे पहले लड़ाई लड़ी। लेकिन सरकार ने यह फैसला गरीब लोगों को परेशान करने के लिए किया है। उन्होंने मांग की कि नोट बन कम से कम सात दिन के लिए टाल दिया जाए। मुलयम ने सरकार से यह भी अपील की कि हर महिला को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के पांच लाख रुपये तक जमा करवाने की सहूलियत मिले। सपा प्रमुख मुलायम सिंह सरकार के इस फैसले से इतने नाराज थे कि उन्होंने वर्तमान हालात की तुलना इमरजेंसी से कर दी। यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :ट्रंप अपनी आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement