सपा में सुलह की कोशिश नाकाम,दोनों पक्ष अपनी शर्तों पर अड़े
khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 6:39 PM (IST)
सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश ने मुलायम से कहा है कि शिवपाल यादव को प्रदेश
की राजनीति से दूर रखा जाए। इसके लिए उन्हें केंद्र की राजनीति में भेजने
का सुझाव दिया। अखिलेश ने अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकालने की मांग भी
दोहराई है। मुलायम की नाराजगी का शिकार हुए रामगोपाल यादव को भी लेकर
अखिलेश ने शर्त रखी है। अखिलेश ने मुलायम से मांग की है कि रामगोपाल को फिर
से पार्टी में जगह और अधिकार दिए जाएं। फार्मुले के तहत सभी नेता यूपी
चुनावों पर फोकस करेंगे और मिलकर अभियान में जुटेंगे। मुलायम सिंह स्टार
कैंपेनर होंगे।