Advertisement
झूठ बोल रहे मुकेश अग्निहोत्री : बिंदल

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी कांग्रेस के सभी नेताओं ने दी जिसके वीडियो घर घर पहुंचाए गए। आज लगभग एक साल सरकार को बने हुए हो गया एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं दी गई अपितु दस हजार के आस पास लोगों को जिन्हे पूर्व भाजपा सरकार ने नौकरी दी थी, नौकरी से निकाला गया। भारतीय जनता पार्टी पूछना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी स्थाई नौकरी देने की बात करती रही और अब दोबारा से ठेके पर नौकरियां देने के प्रस्ताव पारित हो रहे हैं और वन विभाग में जो कर्मचारी लगाने का प्रस्ताव है उनके लिए तो न अनुबंध नीति है और न ही कोई अन्य नीति है। बेरोजगारों के अलावा महिलाओं को, किसानो को, गरीबों को, युवाओं को, कर्मचारियों को जो गारंटियां दी गई वो सब लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
भाजपा का कहना है कि प्रदेश के हर व्यक्ति के पास कांग्रेस के नेताओं के भाषण की काॅपियां हैं इसलिए जनता को धोखा नहीं दिया जा सकता।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


