Advertisement
सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में दिया नोटिस, कहा 'द कश्मीर फाइल्स' यूट्यूब पर रिलीज हो

उन्होंने कहा, 'कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हरेक घटना से देश को रूबरू होने की आवश्यकता है। अत: मैं आपसे मांग करता हूं कि सरकार कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म दी कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब तथा दूरदर्शन पर प्रसारित करवाने का कष्ट करें। मेरा यह भी अनुरोध है कि सिर्फ इतिहास को कुरेद कर जख्म हरे ना किया जाए बल्कि उन कश्मीरी पंडितो के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। मैं अपनी एक साल की सांसद निधि उन सबके पुनर्वास के लिए देना चाहता हूं और अन्य सांसदों से भी अपील करता हूं कि अपने कश्मीरी बंधुओ के पुनर्वास हेतु अपने साल भर की सांसद निधि का दान करें।'
संजय सिंह ने कहा कि इस फिल्म ने अब तक लगभग 200 करोड़ रुपए की कमाई की है और सरकार ने खुद इसका प्रचार किया है। अत: समाज के हित के लिए इस फिल्म की सारी कमाई को कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास हेतु लगाया जाना चाहिए।
इस मसले पर इससे पहले भी संजय सिंह ने कहा था कि, 1989 में, जब पंडितों को राज्य से बाहर निकाल दिया गया था, तब भाजपा सरकार का हिस्सा थी। जब पंडितों को पीटा जा रहा था और जाने के लिए मजबूर किया जा रहा था, तब आप (भाजपा) सरकार का हिस्सा थे और आप चुप थे। इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता, आपकी पार्टी के सदस्य जगमोहन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।
गौरतलब है कि इन दिनों देशभर में हिंदी फिल्म कश्मीर फाइल्स फिल्म को राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी पर आधारित है। कई राजनीतिक दलों का आरोप है कि बीजेपी इस फिल्म को प्रमोट कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


