MP Murari Lal celebrated his birthday by planting more than five thousand saplings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच हजार से अधिक पौधे लगाकर सांसद मुरारी लाल ने मनाया जन्मदिन

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जुलाई 2024 6:27 PM (IST)
पांच हजार से अधिक पौधे लगाकर  सांसद मुरारी लाल ने मनाया जन्मदिन
दौसा। सांसद मुरारी लाल मीणा ने 66वां जन्मदिन शनिवार को केएम वाटिका में पांच हजार से अधिक पौधे लगाकर मनाया। इससे पूर्व पायलट स्मारक जीरोता, अस्सी फीट रोड, नीलकंठ पार्क सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर वृक्षारोपण किया। साथ ही फलसा वाले बालाजी मंदिर पर ब्लड डोनर कैम्प का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद मीणा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। पर्यावरण बचाएंगे तभी पृथ्वी और मानव का अस्तित्व बना रहेगा। अपने जीवन के यादगार दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर पद दंगल का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में विधायक कांति लाल मीना, पूर्व विधायक जी आर खटाना, पूर्व विधायक प्रकाश बैरवा, पूर्व विधायक अशोक तंवर, विधानसभा प्रत्याशी अजय बोहरा, पूर्व विधायक प्रत्याक्षी उर्मिला योगी, पूर्व विधायक महेंद्र मीना आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement