khaskhabar.com: सोमवार, 18 जुलाई 2016 1:42 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जबर्दस्त झटका दिया है। सतना जिले के मैहर नगरपालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस के धर्मेश घई ने भाजपा प्रत्यासी धीरज पांडे को 3750 मतों से हरा दिया है। इसके अलावा प्रदेश में 3 सीटों पर स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम भी सामने आए हैं, जिनमें भी सत्ताधारी भाजपा को झटका लगा है।