MP Brij Bhushan Sharan Singh will now do man ki baat on the lines of pm modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब पीएम मोदी की राह पर चले सांसद, करेंगे ‘मन की बात’

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 नवम्बर 2017 3:59 PM (IST)
अब पीएम मोदी की राह पर चले सांसद, करेंगे ‘मन की बात’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सांसद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चल पड़े हैं। मोदी की तर्ज पर ही अब सांसद भी अपने कार्यकर्ताओं से मन की बात करेंगे। इसकी शुरुआत कैसरगंज के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह गुरुवार शाम को करेंगे। बुधवार शाम को ही अचानक एक मैसेज फेसबुक व कुछ अन्य सोशल साइट्स पर वायरल हुआ, जिसमें सांसद के मन की बात का हवाला दिया गया है। इसमें सांसद अपने मन की बात करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर सूबे के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री और गोंडा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को आमंत्रित किया गया है। पिछले कुछ समय से सरकार पर निशाना साध रहे कैसरगंज सांसद के इस कार्यक्रम की सूचना से जिले भर में कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि 10 नवंबर को शहर के गोनार्ड लॉन में भी मन की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा। सांसद प्रतिनिधि संजीव के मुताबिक कैसरगंज सांसद के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर गुरुवार की शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें सांसद कार्यकर्ताओं से मन की बात करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement