MoU signed for certification in the telecom sector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेलीकॉम सेक्टर में सर्टिफिकेशन के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 5:14 PM (IST)
टेलीकॉम सेक्टर में सर्टिफिकेशन के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
जनवरी। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा टेलीकॉम सेक्टर के अंर्तगत आने वाले प्रशिक्षण कोर्सेज में सर्टिफिकेशन एवं तृतीय पक्ष प्रमाणीकरण के लिए सोमवार को एमओयू किया गया। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के परिसर में सोमवार को आयुक्त, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता कृष्ण कुणाल तथा टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल के कंस्लटेंट पी.के.जैसवाल ने इस संबंध में हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर कुणाल ने कहा कि विभाग द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में अधिक पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए यह एमओयू किया गया है। इसके माध्यम से विभाग द्वारा टेलीकॉम सेक्टर के अंर्तगत करवाए जाने वाले प्रशिक्षण कोर्स का तृतीय पक्ष द्वारा आकलन एवं मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस एमओयू द्वारा टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा करवाए जा रहे 39 कोर्सेज को भी आरएसएलडीसी के द्वारा करवाया जाना प्रस्तावित है। कुणाल ने बताया कि प्रशिक्षण कोर्सेज को उद्योगों की मांग के आधार पर करवाया जाएगा, जिससे युवाओं में रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकें। इस अवसर पर राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement