Advertisement
ब्रिटिश काउंसिल के साथ समझौते से भारत और यूके के संबंधों में मजबूती आएगी: कंवर पाल

हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के वाईस चेयरमैन विजय वर्धन ने बताया कि ब्रिटिश काउंसिल सूरजकुंड मेला में वर्ष 2020, वर्ष 2021 और वर्ष 2022 के लिए यूके द्वारा भागीदारी करने के लिए सुविधा प्रदान करेगी। इस काउंसिल द्वारा प्रत्येक वर्ष यूके से 4 शिल्पकारों को मेला में हिस्सा लेने में सहायता की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेला प्राधिकरण द्वारा सूरजकुंड मेला में भागीदारी करने वालों शिल्पियों को नि:शुल्क बोर्डिंग, लॉजिंग और स्थानीय परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मेले में भागीदारी की अवधि के दौरान एक-दूसरे के कारीगरों/शिल्पकारों को कलाकृतियों/ उत्पादों की बिक्री अथवा प्रदर्शनी के लिए मुफ्त स्थान भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और ब्रिटिश काउंसिल के मध्य एमओयू होने से हरियाणा में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
ब्रिटिश काऊंसिल के उत्तर भारत क्षेत्रीय निदेशक टॉम बिर्टविस्ले ने सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के साथ हुए समझौते पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के शिल्पकारों को जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हूनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा वहीं वे एक-दूसरे से नई स्किल भी सीख पाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


