mother milk bank in rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मदर मिल्क का बनेगा बैंक, 10 जिलों में प्रारंभ होंगे बैंक

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 7:16 PM (IST)
मदर मिल्क का बनेगा बैंक, 10 जिलों में प्रारंभ होंगे बैंक
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में मदर मिल्क बैंक के संचालन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस प्रशिक्षण में 10 जिलों के 90 से ’यादा स्वास्थ्य कार्मिकों को मदर मिल्क एसोसिएशन आफ इंडिया के विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। राठौड़ ने बताया कि चित्तौडगढ़, बूंदी, बारां, टोंक, भरतपुर, अलवर, चूरू, व्याबर, भीलवाडा एवं बांसवाड़ा में 10 मदर मिल्क बैंक स्थापित किये जा रहे हैं। वर्तमान में एसएमएस मेडिकल कालेज जयपुर एवं आरएनटी मेडिकल कालेज उदयपुर में मदर मिल्क बैंक संचालित हैं।
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने कहा कि मदर मिल्क बैंक की स्थापना से न केवल आवश्यक वंचित ब‘चों को मां का दूध मिलेगा साथ ही मां के दूध के बारे में लोगों की मानसिकता में भी बड़ा बदलाव आयेगा। उन्होंने शिशु मृत्यु दर को कम करने लिये स्वास्थ्य कार्मिकों को एकजुट होकर इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
निदेशक जनस्वास्थ्य डा. बी.आर. मीणा ने सभी प्रतिभागियों से पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूर्ण सदुपयोग लेकर टीम वर्क के रूप में कार्य करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement