सोनीपत । गन्नौर रेलवे स्टेशन पर बीती शनिवार देर रात शताब्दी ट्रैन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई । दोनों महिलाएं सास बहू थी, और पानीपत से गन्नौर एक मंदिर में दर्शन करने के लिए आई हुई थी, लेकिन जब वो मंदिर से वापिस स्टेशन की तरफ आने लगी तो चंडीगढ़ की तरफ से आ रही शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई ।जीआरपी पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सोनीपत में भिजवा दिया और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी। पानीपत के तहसील कैंप की रहने वाली लक्ष्मी देवी और उसकी बहू मंजू शनिवार रात को गन्नौर में एक मंदिर में माथा टेकने आई थी ,जब वह दोनों माथा टेककर वापिस जाने लगी तो चंढीगढ़ की तरफ से शताब्दी ट्रेन ने दोनों को चपेट में ले लिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सोनीपत भिजवा दिया, परिजनों के बयान पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू दी।