झांसी। ज्वेलरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाली मां बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों ज्वेलरी शॉप पर खरीदारी के बहाने घुसती थी और पलक झपकते ही हजारों का सामान गायब कर लेती थीं। इन्होंने चोरी का समय और तरीका भी फिक्स कर रखा था। झांसी के पॉश मार्केट स्थित श्री तिरूपति बालाजी ज्वेलर्स के यहां से 5 सितंबर को करीब 2 लाख की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर 2 महिलाएं ज्वेलरी चुराती दिखाई दी। इसी की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। वह पिछले 10 सालों से ज्वेलरी चोरी की घटना के अंजाम दे रही थीं।