Advertisement
गौ माता का भारतीय सभ्यता व संस्कृति से बहुत गहरा और पुराना नाता - राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि गौ माताएं सर्वश्रेष्ठ, पवित्र, पूजनीय और संसार भर में उत्तम हैं। इनके दूध, दही, घी के बिना संसार में यज्ञ सम्पन्न नहीं होते। ‘गौ’ में सदैव लक्ष्मी निवास करती है। उन्होंने कहा कि खेत खलिहान एवं पशुधन की संभाल करके हमने अपनी समृद्धि का ताना-बाना बुना है। गौवंश हमारी अर्थव्यवस्था का आधार रहा है। गौधन कृषि प्रधान ग्राम वासियों भारत माता के गांवों की तो जीवन रेखा है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। गाय हमारा पोषण संवर्धन करने वाली है। गौमाता जन्म देने वाली माता के तुल्य है। खुशी है कि हरियाणा सरकार ने गौमाता की रक्षा और पालन का सार्थक प्रयास किया है। इस उद्देश्य से राज्य में गौ सेवा आयोग बनाया गया है। प्रदेश में गाय की डेयरी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। राष्ट्रीय गौकुल मिशन के अन्तर्गत देसी गायों की नस्ल संरक्षण एवं विकास के लिए राजकीय पशुधन फार्म, हिसार में गोकूल धाम की स्थापना की गई है। हरियाणा गौ सेवा आयोग के माध्यम से पंजीकृत गौशालाओं को गत वर्ष से अब तक 41 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। राज्यपाल ने गौशाला समिति को राजभवन कोष की ओर से 5 लाख रूपए की राशि दान स्वरूप देने की घोषणा की। साथ ही उसके उपरांत राज्यपाल जाटूसाना स्थित 28 बटालियन आईटीबीपी सेंटर भी पहुंचे और पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सेंटर में विजिटर बुक में अपने विचारों को भी उल्लेखित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


