Mother and her boyfriend arrested in case of daughter kidnapping -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी के अपहरण मामले में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 4:54 PM (IST)
बेटी के अपहरण मामले में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। कांवाखेड़ा से अपहृत 3 साल की मासूम खुशी को घटना के 38 दिन बाद कोतवाली थाना पुलिस ने बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में मां और उसके प्रेमी को पाली जिले के रायपुर ग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सिटी कोतवाली की सब इंस्पेक्टर मेघना ने बताया कि कांवाखेड़ा के मुकेश बैरवा की बेटी खुशी का 16 मई को अगरपुरा निवासी नारायण रैगर ने एक बाल अपचारी सहित दो साथियों की मदद से अपहरण कर लिया था। नारायण ने इस वारदात से पहले खुशी की मां माया से प्रेम विवाह किया था। खुशी के अपहरण के बाद से पुलिस नारायण व माया सहित अन्य आरोपितों को तलाश कर रही थी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पाली जिले की रायपुर ग्राम में होना पाया गया। इस पर टीम बनाई गई और रायपुर ग्राम भेजी गई। जहां माया, नारायण रैगर के साथ बालिका खुशी को भी बरामद कर लिया गया। माया और नारायण को खुशी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया। भीलवाड़ा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement