Advertisement
जी 20 की बैठक के लिए उदयपुर पहुंचे देश-विदेश के सौ से अधिक प्रतिनिधि

डीईए की सलाहकार चांदनी रैना ने बताया कि जी 20 की 21 मार्च को होने वाली कार्यशाला राष्ट्रीय परिस्थितियों ओर राष्ट्रीय स्तर पर परिभाषित विकास प्राथमिकताओं पर उचित विचार के सााि कम कार्बल विकास को सक्षम करने में गैर मूल्य निर्धारण नीति की उपयोगिता की प्रभावशीलता को बेहतर ढंग से समझने पर ध्यान केंद्रीत करेगी। दूसरी ओर, सतत विकास लक्ष्यों के लिए वित्त व्यवस्था पर जी 20 कार्यशाला 22 मार्च को आयेजित होगी। यह पहली बार है जब एसएफडब्ल्यूजी जलवायु संबंधी मुद्दों से परे जाकर मुख्य रूप से प्रकृति से संबंधित डेटा और रिपोर्टिंग के साथ सामाजिक प्रभाव निवेश के माध्यम से चुनिंदा सतत विकास लक्ष्यों के लिए अधिकाधिक वित्त पोषण को संभव बनाने के लिए बातचीत होगी।
उन्होंने बताया कि भारत की जी 20 अध्यक्षता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न जन भागीदारी कार्यक्रम उदयपुर में जारी हैं। इन आयोजनों में एमएसएमई उद्यमियों के लिए टाउनहाल बैठक, सतत विकास लक्ष्य वित्त पोषण अंतर पाटने पर संगोष्ठी, आईआईएम उदयपुर में माइक्रोफाइनलेंस की भूमिका, ग्रीन फाइनेस-ए वे फारवर्ड पर सम्मेलन, डिजिटल बैंकिंग शिक्षा कार्यक्रम, साइबर स्वच्छता ओर साइबर सुरक्षा पर सत्र आदि शामिल थे।
डीईए के निदेशक जीतेंद्र सिंह राजे ने बताया कि जलवायु बजट टैंगिग-सीबीटी पर अनुभव एकत्रित कर घरेलु सहायक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यशालाओं मं बेहतर निगरानी के उद्देश्य से जलवायु संबंधी व्यय को टैग कर इंटरनेशनल तथा स्थानीय स्तर की गई पहलों पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


