More than 20 dead after passanger bus slips into canal in Sitapur district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP: सीतापुर में हादसा,नहर में बस पलटने से 20 से ज्यादा की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 6:14 PM (IST)
UP: सीतापुर में हादसा,नहर में बस पलटने से 20 से ज्यादा की मौत
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की तहसील लहरपुर से बिसवां जा रही प्राइवेट बस शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे अनियंत्रित होकर शारदा नहर में पलट गई। ड्राइवर बस से कूदकर भाग गया। अब तक एक महिला समेत 20 शव निकाले जा चुके हैं। अभी और शव मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर मौजूद एसडीएम रतिरात ने बताया कि शारदा नहर का बहाव तेज होने की वजह से संभावना है कि कुछ लोग बहकर दूर निकल गए हो। कुछ आगे जाल डलवाने की तैयारी की जा रही है। महिला के शव की पहचान जयदेवी (35) पत्नी कृष्णकुमार निवासी हीरापुर खैरुल्लापुर, थाना तालगांव के रूप में हुई है। अन्य शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement