Advertisement
मोरबी पुल हादसा: ठेकेदार, मैनेजर, सुरक्षा गार्ड समेत 9 गिरफ्तार

आईजी ने कहा कि पुलिस उन्हें अदालत में पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी।
रविवार की रात को मोरबी बी-डिवीजन थाने में मरम्मत, रख-रखाव एवं प्रबंधन एजेंसी, उसके प्रबंधकों और अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गयी थी। हालांकि पुलिस ने शिकायत में कंपनी के नाम का जिक्र नहीं किया था।
अजंता मैन्युफैक्च रिंग कंपनी ने 35 साल के लिए केबल ब्रिज के नवीनीकरण, रखरखाव और प्रबंधन के लिए एक पट्टे पर हस्ताक्षर किए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि अजंता को ऐसे विशेष पुलों के निर्माण और नवीनीकरण में बहुत कम अनुभव है, और इसके विपरीत, कंपनी क्वाट्र्ज घड़ियों, और सीएफएल और एलईडी बल्ब निर्माण में है।
खेरा ने मांग की है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस दुखद घटना की नैतिक जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


