monsoon update : Rain showers continue to lash Mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही, उत्तरकाशी से लेकर गुजरात का जानिए हाल

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जून 2019 09:11 AM (IST)
मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही, उत्तरकाशी से लेकर गुजरात का जानिए हाल
नई दिल्ली। बारिश मुंबईवासियों के लिए आफत बन जाती है। हर बार की तरह इस बार भी मुंबई वालों के लिए मानसून की भारी बारिश बड़ी परेशानी लेकर आई है। मुंबई में भारी बारिश से लोगों को परेशानी होने लगी है। मुंबई में बारिश से लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में यहां जल भराव की समस्या आम है और बारिश के दौरान मुंबई में भरा पानी बाहर नहीं निकल पाने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते अलग-अगल हादसों में 20 लोगों की मौत हो गई, जिसमें पुणे में हुए हादसा भी शामिल है। पुणे हादसे में 15 लोगों की मौत एक बड़ी घटना है। इस हादसे में बिहार और बंगाल के मजदूर थे। इस घटना पर जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा कि भारी बारिश की वजह से दीवार ढह गई। इस घटना के साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। उत्तरकाशी में भारी बारिश से कोहराम...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement