मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही, उत्तरकाशी से लेकर गुजरात का जानिए हाल
khaskhabar.com: शनिवार, 29 जून 2019 09:11 AM (IST)
उत्तरकाशी में भारी बारिश से कोहराम...
वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में
भारी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। मोरी बाजार के चौराहे पर आए सैलाब से
अफरातफरी का माहौल बन गया है। करीब आधा घंटा तक हुई तेज मूसलाधार बारिश से
देखते ही देखते मोरी बाजार की सडक़ें नदी में तब्दील हो गईं। दर्जनों घरों
और दुकानों में मलबा भर गया। इतना ही नहीं, पानी घरों को फाड़ कर नाले के
रूप में निकलने लगा।
तबाही की इस बारिश से पुरोला, उत्तरकांशी,
देहरादून, हिमाचल में यातायात ठप्प हो गया। वहीं कई इलाकों में पेड़ और रोड
बह जाने से रास्ते जाम हो गए। घर और दुकानों में रखा अनाज, फर्नीचर, पूरी
तरह से खराब हो गया। व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है जबकि आफत कम
होने का नाम नहीं ले रही है। सरदार पटेल की प्रतिमा में घुसा पानी...